देहरादून: पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने जमकर किया मतदान, दूसरे चरण के लिए आज थम गया चुनावी शोर

 

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिलाओं ने जमकर वोटिंग की। अब राज्य निर्वाचन आयोग दूसरे चरण के मतदान की तैयारी में जुट गया है। इसका चुनाव प्रचार का शोर शनिवार की शाम पांच बजे थम जाएगा।

बृहस्पतिवार को 49 विकासखंडों में हुए प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। खास बात ये है कि मतदान करने वालों में पुरुष मतदाता 63 प्रतिशत और महिला मतदाता 73 प्रतिशत रहीं। महिलाओं का गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्साह देखकर राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि दूसरे चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत इससे भी ऊपर जाएगा।

 

दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच 40 विकासखंडों में होगा। निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी में जुट गया है। पोलिंग पार्टियां भेजने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। शनिवार की शाम पांच बजे ही चुनाव प्रचार का शोर भी थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि दूसरे चरण में 14,751 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 1988, प्रधान के 7833, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 4214 और सदस्य जिला पंचायत के 871 प्रत्याशी शामिल हैं।

10 जिलों के इन विकासखंडों में होगा दूसरे चरण का मतदान

अल्मोड़ा के सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग और द्वाराहाट, ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर, काशीपुर व जसपुर, चंपावत के चंपावत व बाराकोट, पिथौरागढ़ के विण, मूनाकोट, बेरीनाग व गंगोलीहाट, नैनीताल के हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल व कोटाबाग, उत्तरकाशी के डुंडा, चिन्यालीसौड़ व भटवाड़ी, चमोली के पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग व गैरसैंण, टिहरी के कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर व चंबा, देहरादून के डोईवाला, रायपुर व सहसपुर, पौड़ी के यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट व कल्जीखाल में। पहले चरण में दो जिलों बागेश्वर व रुद्रप्रयाग के सभी विकासखंडों में मतदान संपन्न हो चुका है। लिहाजा, 12 के बजाए 10 जिलों में दूसरे चरण का मतदान होगा।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची

 

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…