देहरादून: पूरे राज्य में स्वास्थ्य महकमे के पास सिर्फ 10 शव वाहन, 6 जिलों में सरकारी वाहन की सुविधा नहीं

 

 

रकारी अस्पतालों में शव ले जाने के लिए स्वास्थ्य महकमे के पास प्रदेश में मात्र 10 शव वाहन हैं। छह जिलों के जिला व उप जिला अस्पतालों में एक भी शव वाहन नहीं है। शासन ने सीएमओ को जिले में एक-एक शव वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती मरीज की मौत होने के बाद शव ले जाने के लिए परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिजनों को इसके लिए निजी एंबुलेंस या अन्य वाहन की व्यवस्था करनी पड़ती है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी व चमोली जिले में शव वाहन है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी शव वाहन नहीं है।

 

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि जिन जिलों में शव वाहन नहीं है, उन जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी के निवर्तन पर उपलब्ध संसाधनों से तत्काल शव वाहन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए।

 

जिला शव वाहन की संख्या

देहरादून 01
हरिद्वार 01
पिथौरागढ़ 01
रुद्रप्रयाग 02
टिहरी 01
उत्तरकाशी 02
चमोली 02

 

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी बोले-बिना मान्यता चल रहे मदरसे होंगे बंद, जारी रहेगा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…