हल्द्वानी / मोटाहल्दु : वृक्षारोपण करना ही हमारा उद्देश्य नहीं, पौधों का संरक्षण भी करना होगा – जस्टिस मनोज कुमार तिवारी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने हरेला सप्ताह के अन्तर्गत रविवार को जजी कोर्ट परिसर, बरेली रोड जीवनदान चिकित्सालय के निकट व एसटीएच कैंसर चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सी.डि. श्री इमरान मौ0 खान, अपर जिला जज नसीम अहमद, अपर जिला जज पोक्सो नन्दन सिह राणा, परिवार न्यायधीश पंकज तोमर, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह ने हरड,आंवला, नीम, नीबू, बेहड आदि प्रजाति के पौधो का रोपण किया।
जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि हरेला महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है साथ ही जनता को पौधारोपण के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य पौधारोपण करने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। इनको जीवित रखना भी हमारा दायित्व है ताकि ये पौंधे वृक्ष बनकर फल,फूल, शुद्ध हवा, पानी, छाया दें साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में सहायक हों। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन को रोकने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के साथ ही पौधों का संरक्षण भी करना होगा।

और पढ़े  निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…