उत्तराखंड : राज्य में अब तक सबसे कम 19 नए संक्रमित केस।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 19 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 52 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 623 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 18836 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, चमोली में एक, देहरादून में छह, हरिद्वार में चार, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व रुद्रप्रयाग में चार संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341452 हो गई है। इनमें से 327464 लोग ठीक हो चुके हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…