नैनीताल/हल्द्वानी : नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर वाहन की चपेट में आकर 1 की मौत..

हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में आमपड़ाव के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम देवेश बोरा उम्र 40 साल पुत्र स्व. बिशन सिंह बोरा निवासी ग्राम गांजा है। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज जेएस संधू ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि आमपड़ाव के पास एक युवक गिरा पड़ा हुआ है, जिसके सिर पर गंभीर चोट है। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उसका सिर फटा हुआ था। आशंका है कि घर को आते हुए वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। घटना कल देर रात या आज तड़के की मानी जा रही है।

और पढ़े  विकासनगर: रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…