अयोध्या: नवविवाहित जोड़े की सुहागरात के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिस्तर पर मृत मिली दुल्हन

Spread the love

 

योध्या जिले के सहादतगंज के मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की सुहागरात के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 24 वर्षीय दूल्हा प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला, जबकि 22 वर्षीय दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप और शिवानी की सात मार्च को शादी हुई। आठ मार्च को  बरात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटी थी। रविवार को घर में रिसेप्शन का आयोजन होना था लेकिन सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई।

दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा है। हर कोई घटना से स्तब्ध है।

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटना पर शोक जताया। परिवारवालों से इस बारे में जानकारी ली।


Spread the love
और पढ़े  UP- शासन ने किया स्पष्ट, प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को नहीं मिलेगा मानदेय
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love