नैनीताल हाईकोर्ट ने आईजी ट्रैफिक अरुण मोहन जोशी को दिए निर्देश, कहा- सड़क हादसों पर कैसे लगे रोक..दें सुझाव

Spread the love

 

ड़क हादसों को रोकने के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है, हाईकोर्ट ने इस पर आईजी ट्रैफिक अरुण मोहन जोशी से छह सप्ताह के भीतर सुझाव बताने के लिए कहा है। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ ने वाहनों की ओवरस्पीड से हो रहीं दुर्घटनाओं को लेकर दायर याचिका जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद ये निर्देश दिए।

कहा कि हादसे रोकने के लिए और क्या बेहतर प्रयास किए जा सकते हैं। पूर्व के आदेश के क्रम में आईजी ट्रैफिक जोशी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अवगत कराया कि कई नौजवानों को मौत ओवरस्पीड के कारण हो चुकी है। उसे रोकने के लिए यातायात पुलिस काम कर रही है। ओवरस्पीड चल रहे वाहनों का चालान किया जा रहा है। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे, रोड सर सेंसर लगा दिए गए है।

कोर्ट ने इस मामले में और सुझाव प्रस्तुत करने के लिए कहा। अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक...सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love