उत्तराखंड- Funeral Of Former Mlas:- सीएम धामी ने सदन में की घोषणा- अब पूर्व विधायकों की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से की जाएगी

Spread the love

 

राज्य में पूर्व विधायकों और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वालों की अंत्येष्टि अब पूर्ण राजकीय सम्मान से की जाएगी। बुधवार को सत्र के दौरान सदन के नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। सदन की कार्यवाही के दौरान बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व विधायक चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि ज्वालापुर के पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले की अंत्येष्टि में वह शामिल हुए थे। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि जो जनप्रतिनिधि पूरी उम्र समाजसेवा में लगाते हैं, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस संबंध में सदन से ही घोषणा की जाए।

इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हाल ही में राज्य के कलाकार घन्ना भाई के योगदान को देखते हुए उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ हुई थी। उन्होंने सदन से घोषणा की कि सभी पूर्व विधायक और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून Airport: पानी के रिसाव से एयरपोर्ट की पहली मंजिल पर गिरी फॉल्स सीलिंग, बड़ा हादसा होने से बचा
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love