प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना: भारत सरकार की मजदूरों के लिए एक शानदार योजना, हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम

Spread the love

 

ज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर मजदूरों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। देश में एक बड़ी आबादी मजदूरों और कामगारों की है। जीवन के शुरुआती पड़ाव पर ये लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं।

हालांकि, वृद्धावस्था के समय इन लोगों की शारीरिक क्षमता काफी कम हो जाती है। इस कारण कामगारों के समक्ष कई तरह के आर्थिक संकट खड़े हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है।

 

जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से – 

 

पीएम श्रमयोगी मानधन योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए की गई है। इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल तक के असंगठित क्षेत्र से जुडे़ कामगार आवेदन कर सकते हैं।

आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, उसी के आधार पर आपकी निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर आप सरकार की इस योजना में 40 साल की उम्र में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 200 रुपये का निवेश यहां करना होगा।

वहीं अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश यहां करना होगा। यह निवेश आपको तब तक करना है, जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है।

और पढ़े  वाल्मीकि निगम विवाद: मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए हट रहा हूं

60 की उम्र पूरी होने के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन इस स्कीम के अंतर्गत मिलेगी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर योजना में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के CM ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveएशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों की भागीदारी फिर विवादों में है। तीन वर्ष पूर्व हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए वुशु के तीन खिलाडि़यों को चीन ने…


    Spread the love

    अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के बाद करीब 15 लोगों के लापता होने की खबर है। अचानक आई बाढ़ ने ब्राइट एंजेल कैन्यन…


    Spread the love