टेलीग्राम- टेलीग्राम ने दिए एक साथ कई सारे फीचर्स, चैनल के मालिक लगा सकेंगे कवर फोटो

 

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक साथ कई सारे फीचर्स जारी किए हैं। इन अपडेट्स में सबसे अहम है AI स्टिकर सर्च का विस्तार, जिससे अब उपयोगकर्ता Telegram कम्युनिटी द्वारा बनाए गए कस्टम स्टिकर्स को भी खोज सकेंगे। इसके अलावा प्लेटफॉर्म ने वीडियो शेयरिंग और इंटरैक्शन को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े हैं।

AI स्टिकर सर्च को मिला नया अपडेट

Telegram ने AI-पावर्ड स्टिकर सर्च फीचर को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया था, जिससे यूजर्स नेचुरल लैंग्वेज में स्टिकर्स को सर्च कर सकते थे। अब तक यह फीचर केवल Telegram के आधिकारिक स्टिकर पैक्स तक सीमित था, लेकिन अब यह लाखों कस्टम स्टिकर्स को भी सपोर्ट करेगा। यह फीचर 29 भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश और अरबी जैसी भाषाएं शामिल हैं। यह AI मॉडल यूजर्स के इनपुट को समझकर उनके अनुरूप सबसे सटीक स्टिकर दिखाने में सक्षम होगा।

वीडियो से जुड़े बड़े अपडेट्स

Telegram ने वीडियो अनुभव को और इंटरैक्टिव और सुविधाजनक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। अब उपयोगकर्ता वीडियो का कोई भी स्पेसिफिक टाइम चुनकर लिंक शेयर कर सकते हैं। जब दूसरा उपयोगकर्ता लिंक खोलेगा, तो वीडियो उसी समय से प्ले होगा।

Telegram चैनल मालिक अब वीडियो पोस्ट के लिए कस्टम कवर फोटो चुन सकते हैं। यह फीचर Telegram Stories की तरह ही काम करेगा, जहां यूजर वीडियो का कोई भी फ्रेम चुन सकते हैं और उसे टेक्स्ट, स्टिकर और इमोजी से कस्टमाइज कर सकते हैं। अब उपयोगकर्ता वीडियो वहीं से फिर से देख सकते हैं, जहां उन्होंने पिछली बार छोड़ा था। यह खासतौर पर लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट के लिए फायदेमंद होगा, जिससे यूजर को वीडियो को स्क्रॉल करके दोबारा सही जगह खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Telegram के अन्य नए फीचर्स

  • Star Reaction में नया अपडेट: अब यूजर्स अपने चैनल की पहचान (आईडेंटिटी) के साथ पोस्ट पर रिएक्ट कर सकते हैं। इससे कंटेंट क्रिएटर्स को अधिक विजिबिलिटी मिलेगी।
  • बॉट एक्सप्लोरेशन फीचर: अब उपयोगकर्ता बॉट प्रोफाइल से मिलते-जुलते अन्य बॉट्स को एक्सप्लोर कर सकेंगे।
और पढ़े  अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’
  • Related Posts

    खोली पोल- यूएन में फिर पाकिस्तान बेनकाब, भारत का शहबाज शरीफ के दावों पर पलटवार

    संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र में भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ…

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…