प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना: भारत सरकार की मजदूरों के लिए एक शानदार योजना, हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम

 

आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर मजदूरों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। देश में एक बड़ी आबादी मजदूरों और कामगारों की है। जीवन के शुरुआती पड़ाव पर ये लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं।

हालांकि, वृद्धावस्था के समय इन लोगों की शारीरिक क्षमता काफी कम हो जाती है। इस कारण कामगारों के समक्ष कई तरह के आर्थिक संकट खड़े हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है।

 

जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से – 

 

पीएम श्रमयोगी मानधन योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए की गई है। इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल तक के असंगठित क्षेत्र से जुडे़ कामगार आवेदन कर सकते हैं।

आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, उसी के आधार पर आपकी निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर आप सरकार की इस योजना में 40 साल की उम्र में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 200 रुपये का निवेश यहां करना होगा।

वहीं अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश यहां करना होगा। यह निवेश आपको तब तक करना है, जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है।

और पढ़े  श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर किए थे बम धमाके: कोर्ट ने 15 आरोपियों को दी 220 साल की सजा, 5 साल चला केस

60 की उम्र पूरी होने के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन इस स्कीम के अंतर्गत मिलेगी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर योजना में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।

 

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…