2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री आतिशी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, बांसुरी समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट, 70 सीटों पर मतदान जारी

Spread the love

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दिल्ली के मतदाताओं में जबरदस्त का उत्साह देखने को मिल रहा है। सात बजे से ही मतदाता कतार में लगे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने किया मतदान
दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने, “मैंने कालका मैया का आशीर्वाद लिया है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली के लोग धर्मयुद्ध में काम, सच्चाई, अच्छाई को अपना वोट जरूर देंगे।”

दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है: सीएम आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा, “दिल्ली का चुनाव आम चुनाव नहीं है, यह धर्मयुद्ध है। यह अच्छाई और बुराई, काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। जहां-जहां हम जा रहे हैं दिल्ली के लोग काम के साथ हैं। दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा को चुनाव लड़वा रही है। एक ओर भाजपा की गुंडागर्दी है और दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस का उन्हें पूरा समर्थन है।”

 

मनीष सिसोदिया ने पत्नी संग किया मतदान
आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया भी यहीं मतदान किया। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा, “आज मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली के लोगों के बेहतर जीवन के लिए वोट देने आया हूं। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करूंगा कि वे अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए, अपने परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए, दिल्ली में बिजली और पानी के लिए वोट करें। ऐसी सरकार चुनें जो सबके लिए काम करे, ऐसी सरकार नहीं जो इधर-उधर की बातें और गुंडागर्दी करे।”
Delhi Election 2025 Many leaders including CM Atishi, Rahul Gandhi, Bansuri Swaraj cast their votes

 

और पढ़े  Modi: 'देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति', अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर PM मोदी का संदेश
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने जनपथ स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचीं।
Delhi Election 2025 Many leaders including CM Atishi, Rahul Gandhi, Bansuri Swaraj cast their votes

 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “मैं दिल्ली के सभी नागरिकों और मतदाताओं को कहूंगा कि ये हमारे लिए अवसर नहीं है बल्कि ये हमारी जिम्मेदारी बनती है। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि ये खास है। जो देश के लिए पीएम मोदी ने किया उन योजनाओं को इन्होंने(AAP) दिल्ली में लागू ही नहीं होने दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे तो भाजपा यहां(दिल्ली विधानसभा) का दायित्व संभालेगी। दिल्ली को एक शानदार राजधानी बनाने का काम हम फिर से शुरू करेंगे। “

Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love