वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री आतिशी के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी से 5 लाख कैश बरामद..

दिल्ली की मुख्यमंत्री व कालकाजी से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी गौरव के कब्जे से 5 लाख रुपए नकद मंगलवार रात को बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया गौरव दिल्ली सीएम दफ्तर में एमटीएस में काम करता है। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने कैश बरामद होने की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार प्राइवेट थी। कार में ड्राइवर अजीत भी सरकारी था। बरामद कैश 5 लाख है और अचार संहिता में 50 हजार तक कैश लेकर चल सकते हैं। गोविंदपुरी थाना पुलिस एमटीएस कर्मचारी और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

दूसरी तरफ नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने मंगलवार रात को x पर पोस्ट डालकर बताया कि तो तुगलक रोड थाना इलाके में पांच बाहरी लोग पकड़े गए हैं ,जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। इनको गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह ने बताया कि हमें सूचना कॉल मिली थी कि कुछ लोगों को 5 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया है। हमारी टीम वहां पहुंची और एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) ने गौरव और अजीत नाम के दो लोगों को सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों दिल्ली सीएम कार्यालय से जुड़े हैं। हमने उनसे 5 लाख रुपये जब्त किए हैं।

आगे की जांच चल रही है। हम पैसे के स्रोत की जांच कर रहे हैं। यह कहां से लाया गया था और वे कहां ले जा रहे थे यह जानने की कोशिश है। अब तक हमें जो पता चला है उसके अनुसार इनमें से एक वह आदमी सीएम के पीए के सहायक के रूप में काम कर रहा था और दूसरा ड्राइवर है।

और पढ़े  दिल्ली: पांच सितारा होटल की पार्किंग में पूर्वोत्तर की युवती से बदसलूकी, कार में खींचने की कोशिश
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…