जिसमें सपा पश्चिम के 30 जिलों के कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज को एक मंच पर जुटाकर सूबे में सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंकेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में होने वाले इस सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद मंडलों से अनुसूचित वर्ग के एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि आगरा ऐतिहासिक रूप से दलितों की सामाजिक-राजनीतिक चेतना की राजधानी रहा है। भाजपा शासन में दलित उत्पीड़न और महापुरुषों की प्रतिमाओं के अनादर से आहत बहुजन समाज अब विकल्प की तलाश में है।
बसई और रुई की मंडी वाल्मीकि बस्ती में सभाएं आयोजित की गईं। शब्बीर ने कहा कि अनुसूचित जाति में करीब 48.6 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। ऐसे में सामाजिक बराबरी और अधिकारों की लड़ाई में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की मजबूत उपस्थिति जरूरी है। इस दौरान प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, धर्मेंद्र यादव, विनय अग्रवाल, डॉ. बबलू सिंह, रामजीलाल विद्यार्थी, बंटी यादव और पूनम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।