लालकुआं: घर से ट्यूशन जा रही छात्रा को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंदा, हुई मौत

Spread the love

 

लालकुआं में स्कूटी से ट्यूशन जा रही छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बिंदुखता के खुरियाखत्ता 12 नंबर निवासी महेश कार्की की बेटी तनुजा कार्की (20) बुधवार सुबह करीब 11 बजे स्कूटी से काररोड स्थित कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण के लिए जा रही थी। जैसे ही तनुजा अंबेडकर भवन के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे तनुजा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर का एक टायर उस पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तनुजा चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता सेंचुरी पेपर मिल में श्रमिक हैं। भाई सैन्यकर्मी है और दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि बीएससी उत्तीर्ण करने के बाद तनुजा एमएसी करने की तैयारी कर रही थी। घटना के बाद से मां जानकी देवी और पिता महेश कार्की बेसुध हैं।


Spread the love
और पढ़े  भगवान बदरी विशाल की गाड़ू घड़ा यात्रा पहुंचीं रुद्रप्रयाग,किया भव्य स्वागत
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love