हल्द्वानी- भाजपा नेता की गाड़ी में मिली शराब, ललित जोशी बोले- बीजेपी को हार का डर

 

राजपुरा क्षेत्र में मतदान से एक दिन पहले भाजपा नेता की गाड़ी में शराब बरामद होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिस गाड़ी में दो पेटी शराब पकड़ी गई है। उस पर जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नैनीताल लिखा था। इस घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी मौके पर पहुंचे। उधर आरोप है कि पुलिस दो घंटे बाद पहुंची।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि भाजपा सनातनी-सनातनी कहती है, और रात के अंधेरे में शराब बांटती है, क्या यह हमारा धर्म सिखाता है। गाड़ी पर हिन्दू लिखने से कुछ नहीं होता, क्या हम हिन्दू नहीं है। हमारा धर्म ये नहीं सिखाता है। गरीबों को नशे की ओर धकेला जा रहा है, जनता को नशा नहीं रोजगार चाहिए। 10 सालों में कुछ काम किया होता तो वोट मांगते, अब शराब की आड़ में वोटने मांगने जा रहे है।

उधर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी की गाड़ी से शराब बरामद होने की घटना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा चुनाव को शराब, धनबल और बाहुबल के सहारे प्रभावित करने का प्रयास कर रही है और अब यह सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है।कांग्रेस इन अनुचित और अलोकतांत्रिक तरीकों का सख्त विरोध करती है और हमेशा जनबल पर भरोसा करती है और हल्द्वानी में कांग्रेस जनबल के समर्थन से चुनाव जीतेगी। कांग्रेस का उद्देश्य हर वर्ग और हर व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

 

और पढ़े  भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…