रुड़की में दर्दनाक हादसा- गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, पत्नी-बच्ची घायल

 

रुड़की में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे एक डंपर ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को एम्स के लिए रेफर किया गया है। साथ ही सात साल की बच्ची को भी हल्की चोट आई हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लंढौरा क्षेत्र के गांव गाधारोना निवासी कय्यूम (28) सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी महरूमा और सात साल की बच्ची के साथ बाइक से सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, हादसा होने पर लोगों को आता देख चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना सालियर पुलिस चौकी को दी।

पुलिस ने घायल महिला और बच्ची को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर दिया। उधर, पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड- रेड अलर्ट: प्रदेश में आज और कल भारी बारिश के आसार, CM के निर्देश-24 घंटे सतर्क रहें अधिकारी

हाईवे पर आधा घंटे तक लगा जाम
हादसा होने पर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। जाम लगता देख पुलिस ने डंपर और बाइक को हाईवे से हटवाकर साइड में कराया। इसके बाद यातायात शुरू कराया।

  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…