हरिद्वार- खबर अपडेट: गिरफ्तार हुआ नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी,पीड़िता का कराया मेडिकल

 

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी कोच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।

पुलिस के अनुसार, आगामी दिनों में रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसके लिए फिलहाल तैयारी चल रही है। खिलाड़ी भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं,  जहां खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है।

रविवार की रात पुलिस के होश तब उड़ गए जब एक नाबालिक खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने खिलाड़ी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

 

थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि कोच को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: स्कूटी सवार महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…