उत्तराखंड: 5.23 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे 10 हजार रुपये, बैणी-भुली योजना व स्वयं सहायता समूहों को होगा लाभ

उत्तराखंड में बैणी-भुली योजना और ग्राम्य विकास विभाग के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। यह आर्थिक सहायता दो किस्तों में दी जाएगी। दिसंबर में पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे, जबकि दूसरी किस्त मार्च में दी जाएगी। राज्य की 5.23 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

ग्राम्य विकास विभाग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सोमवार को अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि दी जा रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं को अपना रोजगार विकसित करने और उसे आगे बढ़ाना है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर सीएम पुष्कर सिंह धामी लगाएंगे।
चौधरी ने कहा कि बैणी-भुली योजना प्रदेश की उन महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है, जो स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर परिवार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग एवं विपणन और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बैणी-भुली योजना इन प्रयासों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

और पढ़े  रुड़की: प्रयागराज कुंभ में बिछड़े सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक के पिता कलियर में भीख मांगते दिखे, 2 साल बाद मिले
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    उत्तराखंड: 28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस, प्रदेशभर में 25 से होंगे मॉक ड्रिल व अन्य कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को राज्य में आपदा प्रबंधन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी के तहत 25 से 28 नवंबर तक प्रदेश के…