मोटाहल्दू : मोटाहल्दू में पैरामेडिकल कॉलेज बनाने के लिए मिला टोकन मनी,3 एकड़ जमीन पर 27 करोड़ की लागत से बनेगा ये भवन 

Spread the love

 

 

मोटाहल्दू में पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए बनने वाले भवन की डीपीआर शासन में भेजने के साथ ही कार्यदायी संस्था आरईएस को नामित किया गया है। संस्था को टोकन मनी भी दे दी गई है। भवन न होने के कारण वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में विद्यार्थी पढ़ते हैं।

मोटाहल्दू में तीन एकड़ जमीन पर 27 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन में लेक्चर थियेटर, लैब, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय के अलावा ऑफिस और रेजिडेंस भी बनेगा। अभी पैरोमेडिकल कोर्स में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अलग से स्टाफ भी नहीं है। उम्मीद है कि नया भवन बनने के साथ स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि पैरामेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण की कवयाद चल रही है। फैकल्टी के लिए प्रस्ताव पूर्व में भेजा जा चुका है।

सहूलियत के लिए इमरजेंसी में डॉक्टरों की लिस्ट और फोन नंबर हुए चस्पा

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को विभाग या डॉक्टर के बारे में पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने यहां मरीजों की सहूलियत के लिए विभाग, डॉक्टरों के नाम और उनके फोन नंबर का बोर्ड चस्पा कर दिया है। अक्सर दूरदराज से पहुंचने वाले मरीजों को डॉक्टर और विभाग की जानकारी नहीं रहती है। मरीज के स्वास्थ्य की स्थिति बताने के लिए चिकित्सक का नंबर भी उन्हें नहीं मिल पाता था। अब इमरजेंसी में नोटिस बोर्ड लगने के बाद मरीजों को काफी सहूलियत होगी। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए चिकित्सकों के नंबर और विभाग के नाम का बोर्ड लगा दिया है।

और पढ़े  फूलों की घाटी: 2 माह में ही टूटा पिछले सीजन का आंकड़ा, 16,462 पर्यटक पहुंचे, भारतीय पर्यटकों की बढ़ी आमद

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love