शादी समारोह:- शादी में बराती और घराती जिस-जिसने खाई रसमलाई..उस की बिगड़ गई हालत, 400 बराती-घराती बीमार

Spread the love

थुरा के मांट में आयोजित शादी समारोह में रसलमलाई खाने से घराती और बराती सहित 400 से अधिक महिला और पुरुषों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, तो कुछ लोग घर पर ही उपचार करा रहे हैं। इसमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना मांट के गांव जाबरा निवासी केवल सिंह की दो बेटी हेमतला की शादी बाघई निवासी सुमित कुमार के साथ हुई, जबकि दूसरी बेटी प्रेमलता को शादी हसनपुर निवासी नेपाल के साथ तय थी। 6 दिसंबर को शादी राया में अर्श ग्रीन गार्डन में हुई। सभी घराती और बरातियों ने शादी में खाना खाया। इस समारोह में जिस-जिसने रसमलाई खाई उसकी हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि शादी समारोह में आए जाबरा, हसनपुर और बाघई के 400 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई है।

 

केवल सिंह ने बताया कि दावत के रसममलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है, जिसमे 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दूल्हा नेपाल सिंह के जीजा अमित चौधरी निवासी सरकोरिया थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़ ने बताया की उनकी भी रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी, जिसमें हलवाई द्वारा खाने में कुछ मिलाया गया है।  50 से अधिक लोगों का मथुरा के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं घर-घर बीमार लोगों की चारपाई पड़ी हुई हैं।
इनकी बिगड़ी तबीयत 
रसमलाई खाने से जाबरा निवासी केवल सिंह, हरप्रसाद,गजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, रवेंद्र कुमार, ललिता, लक्ष्मी देवी, ललितेश, अंजू, मुन्नीदेवी, वीरमती, तुषार, संचित, हरीश, संचित, सन्नी चौधरी, शिव शंकर, कपिल, मीरा, कविता, अमित चौधरी सरकोरिया, योगेश देवी निवासी हसनपुर सहित 400 बीमार है।

Spread the love
और पढ़े  मथुरा में 6 दिसंबर को होगी कारसेवा: साधु-संतों का एलान- कृष्णा लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love

    भीषण जाम- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहन…


    Spread the love