अयोध्या:- रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जाएगी , 3 दिन का होगा ये उत्सव

 

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ की तैयारी शुरू हो गई है। पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जाएगी। इस दौरान 10, 11 व 12 जनवरी को तीन दिवसीय उत्सव होगा। इसके तहत विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीन दिवसीय उत्सव की रूपरेखा तैयार करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने एक समिति का गठन किया है। समिति कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रही है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को जिस तिथि पर हुई थी, उस दिन द्वादशी तिथि थी। हिंदू तिथि के अनुसार इस बार द्वादशी तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाए जाने का निर्णय हुआ है।

3 दिवसीय उत्सव में विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दिन में कौन-कौन से उत्सव होंगे और रात में किन कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम उत्सव की रूपरेखा तैयार कर रही है। निश्चित रूप से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ भव्य व ऐतिहासिक होगी। प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन हर साल किया जाएगा।
कुंभ मेले के लिए होंगे विशेष प्रबंध
डॉ. मिश्र ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। आगामी एक से डेढ़ महीने तक काशी, प्रयागराज व अयोध्या का कॉरिडोर बनने जा रहा है। मतलब यह कि पर्यटक व श्रद्धालु काशी के बाद प्रयागराज व अयोध्या भी आएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं बना रहा है ताकि उन्हें रामलला के सुलभ दर्शन हो सकें।
और पढ़े  UP: नी-कैप में छिपाकर लाया 1.72 करोड़ का सोना, वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर इस तरह पकड़ा गया
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…