राहुल गांधी हाथरस पहुंचे- 2020 में हुए दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से करेंगे मुलाकात,अलर्ट हुआ प्रशासन 

Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के दौरे पर हैं। राहुल गांधी दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए गांव बुलगढ़ी में पहुंच गए हैं।

पीड़िता के परिवार के ओर से ही राहुल गांधी से मुलाकात करने की इच्छा जताई गई थी। इसके बाद ही आज राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं। उधर, राहुल के हाथरस दौरे पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों को भड़काना चाहते हैं।

आपको बता दें कि हाथरस में कोतवाली चंदपा इलाके के गांव बुलगढ़ी में 2020 में एक युवती की हत्या हुई थी। बहुचर्चित बिटिया कांड के तीन आरोपियों को कोर्ट बरी कर चुका है। अब अचानक राहुल गांधी के आने की सूचना के बाद अफसर गांव पहुंच गए हैं।

राहुल गांधी के गांव पहुंचने से पहले ही सरकारी एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और जिला के अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं।

उधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आज हाथरस जाने पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “राहुल गांधी, आपमें निराशा का भाव है, आप हताशा के शिकार हैं। आपको यह भी नहीं पता कि हाथरस मामले की जांच सीबीआई ने कर दी है। मामला कोर्ट में चल रहा है…आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में, कानून व्यवस्था के मामले में नंबर 1 राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पूरे देश में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा होती है। आज हम कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ रही है। जबकि आप उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में, दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं, लोगों को भड़काना चाहते हैं। कृपया ऐसा न करें, मेरा आपसे अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर 1 राज्य बनने की तैयारी कर रहा है…

और पढ़े  UP- मानसून सत्र: विपक्ष पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये लोग लोकतंत्र विरोधी हैं, इनका आचरण शर्मनाक

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सड़क पर पड़ी मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने लौटाई

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में…


    Spread the love

    हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों…


    Spread the love