शादी समारोह:- शादी में बराती और घराती जिस-जिसने खाई रसमलाई..उस की बिगड़ गई हालत, 400 बराती-घराती बीमार

मथुरा के मांट में आयोजित शादी समारोह में रसलमलाई खाने से घराती और बराती सहित 400 से अधिक महिला और पुरुषों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, तो कुछ लोग घर पर ही उपचार करा रहे हैं। इसमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना मांट के गांव जाबरा निवासी केवल सिंह की दो बेटी हेमतला की शादी बाघई निवासी सुमित कुमार के साथ हुई, जबकि दूसरी बेटी प्रेमलता को शादी हसनपुर निवासी नेपाल के साथ तय थी। 6 दिसंबर को शादी राया में अर्श ग्रीन गार्डन में हुई। सभी घराती और बरातियों ने शादी में खाना खाया। इस समारोह में जिस-जिसने रसमलाई खाई उसकी हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि शादी समारोह में आए जाबरा, हसनपुर और बाघई के 400 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई है।

 

केवल सिंह ने बताया कि दावत के रसममलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है, जिसमे 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दूल्हा नेपाल सिंह के जीजा अमित चौधरी निवासी सरकोरिया थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़ ने बताया की उनकी भी रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी, जिसमें हलवाई द्वारा खाने में कुछ मिलाया गया है।  50 से अधिक लोगों का मथुरा के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं घर-घर बीमार लोगों की चारपाई पड़ी हुई हैं।
इनकी बिगड़ी तबीयत 
रसमलाई खाने से जाबरा निवासी केवल सिंह, हरप्रसाद,गजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, रवेंद्र कुमार, ललिता, लक्ष्मी देवी, ललितेश, अंजू, मुन्नीदेवी, वीरमती, तुषार, संचित, हरीश, संचित, सन्नी चौधरी, शिव शंकर, कपिल, मीरा, कविता, अमित चौधरी सरकोरिया, योगेश देवी निवासी हसनपुर सहित 400 बीमार है।
और पढ़े  दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…