अयोध्या- रामबरात जनकपुर से पहुंची अयोध्या,खूब फूटे पटाखे, हुई पुष्पवर्षा

Spread the love

नकपुर गई राम बरात मंगलवार को अयोध्या पहुंची तो उसका भव्य स्वागत किया गया। माता जानकी के साथ श्रीराम अयोध्या पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए अयोध्यावासी दौड़ पड़े। साकेत महाविद्यालय से दोपहर एक बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। राम जन्मभूमि पथ के सामने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम बरात का भव्य स्वागत हुआ। फूलों की बारिश हुई तो खूब पटाखे फोड़े गए। भक्तों ने जमकर नृत्य किया। बारातियों पर पुष्प वर्षा की गई।

प्रख्यात आध्यात्मिक धर्मगुरु मिथिलेश नंदनी शरण, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, एसएसपी राजकरण नय्यर, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे भाव विभोर होकर बारातियों पर पुष्प वर्षा करते रहे।
डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि यह अद्भुत क्षण है। त्रेता युगीन भारत और नेपाल के संबंधों को नया आयाम मिला है। बरात रामपथ होते हुए लता चौक पहुंची। लता चौक पर भी बरात का भव्य अभिनंदन किया गया। इसके बाद जानकी महल मार्ग होते हुए बरात कारसेवकपुरम पहुंची। यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बरात का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Spread the love
और पढ़े  15 घंटे बाद टंकी पर फंसे दोनों किशोर को सेना ने हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट, देखें...
  • Related Posts

    कटरानगर पंचायत उपचुनाव: मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 41.78% रहा मतदान प्रतिशत

    Spread the love

    Spread the love     कटरानगर पंचायत उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस चुनाव में कुल *41.78 प्रतिशत मतदान*…


    Spread the love

    अयोध्या- पहले बड़े मंगल पर राममंदिर में उमड़ी आस्था, धूप न होने से दर्शनार्थियों ने लिया मौसम का मजा

    Spread the love

    Spread the loveज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों द्वारा निरंतर पाठ किया गया…


    Spread the love