हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

 

 

 

मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इन जगहों का संचालन कर रही संस्था ने इस दौरान शिकायत की कि शराबी प्रवेश न देने पर दरवाजा पीटते हैं। इससे अंदर लोग सो नहीं पाते हैं। इस पर कमिश्नर ने दोनों रैन बसेरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने उप नगर आयुक्त तुषार सैनी से कहा कि निगम के रैन बसेरे काफी दूर हैं। लोगोंं को इन जगहों का पता चल सके, इसके लिए रोडवेज स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर फ्लैक्स लगाकर रैन बसेरों की जानकारी दी जाए। कमिश्नर ने अलाव का भी निरीक्षण किया। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल बांटे।

बर्फबारी के मद्देनजर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दो-तीन महीनों के लिए खाद्यान्न का स्टॉक सभी गोदामों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…