अयोध्या- 43 वें रामायण मेला में चतुर्थ एवं समापन दिवस के सांस्कृतिक संध्या का हुआ शुभारंभ

 

43 वें रामायण मेला में चतुर्थ एवं समापन दिवस के सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी अतिरिक्त प्रभार मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र दुबे एवं सी ओ ट्रैफिक एवं यलो जोन अयोध्या सुरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रथम प्रस्तुति संगीता आहूजा एवं उनके साथि कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका से किया गया जिसमें धनुष यज्ञ का प्रसंग नृत्य नाटिका द्वारा प्रदर्शित किया गया तत्पश्चात कल्पना एस बर्मन जी द्वारा जेवनार एवं पारंपरिक वैवाहिक गीत प्रस्तुत किया गया उसी क्रम में मगन मिश्रा ने भजन राम नाम रखते रहो जब तक घट में प्राण आदि भजनों की प्रस्तुति दी समापन के अंतिम कार्यक्रम की कड़ी में जादूगर राजेश श्रीवास्तव द्वारा जादू का प्रदर्शन दिखाया गया जिसमें लोग भाव विभोर दिखे ।इस मौके पर समिति के सुरेंद्र सिंह नीतू श्री निवास पोद्दार, एस एन सिंह आदि उपस्थित रहे समिति संयोजक आशीष मिश्रा कार्यकारी महामंत्री कमलेश सिंह नागा राम लखन दास नंदकुमार मिश्रा पेड़ा महाराज आदि उपस्थित रहे

और पढ़े  यूपी- सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब BJP के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…