मुठभेड़ – दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, 12 माओवादी मारे गए, फायरिंग अभी भी जारी

 

दंतेवाड़ा जिले के सीमा में गुरुवार की सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से रुक-रुककर गोलियां अभी भी चल रही हैं। अब तक मुठभेड़ में 12 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। पुलिस नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

बताया जा रहा है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ-सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। जहां गुरुवार की सुबह तीन बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। वहीं, नक्सलियों के द्वारा की जा रही गोलीबारी का पुलिस जवानों के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

 

और पढ़े  केंद्र का नया मसौदा: किसान ने पराली जलाई तो 15 माह तक नहीं छूटेगा पीछा, जमीन के रिकॉर्ड में रहेगी 'रेड एंट्री'
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…