2024 शादी मुर्हूत: अब इन 5 दिनों में ही विवाह के शुभ मुर्हूत, एक दिन में कई शादियां करा रहे हैं पंडित

 

इस समय सहालग का दौर चल रहा है। सहालग समाप्त होने में अब मात्र एक सप्ताह का समय ही बाकी है। ऐसे में एक दिन में कई-कई शादियां हो रही हैं। इस साल 15 दिसंबर तक विवाह के लग्न हाेंगे। इसके बाद खरमास शुरू हो जाएंगे। इस बीच एक-एक तिथि पर कई-कई शादियां हैं। इससे पंडित एक साथ कई शादियां कराने के लिए टीम की मदद ले रहे हैं।

सहालग के मौसम में आयोजकों के लिए पंडित का प्रबंध करना किसी चुनौती से कम नहीं है। एक ही दिन में एक से अधिक वैवाहिक कार्यक्रम होने से पंडितों की भी पहले से बुकिंग करनी पड़ रही है। ऐसे में पहले से प्रबंध नहीं करने वाले आयोजकों को शिक्षा ग्रहण कर रहे आचार्यों की मदद लेनी पड़ रही है। आचार्य शिवेंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि दिसंबर में शादियों के लिए सिर्फ पांच शुभ मुहूर्त बचे हैं। इन मुहूर्तों में वैवाहिक आयोजन संपन्न कराने वाले पंडित पहले से बुक हो चुके हैं। नौ, 10, 11, 14 व 15 दिसंबर को शादियों का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद इस सीजन में अब शादियां नहीं हैं। अगले साल मकर संक्राति के बाद ही शादियां हो सकेंगी। आमतौर पर दिसंबर के पूरे महीने में शादियां हुआ करती हैं।

 

शादी विवाह में विद्वान पंडितों का विशेष महत्व है। आचार्य शिवेंद्र के अनुसार बिना पंडित के वैवाहिक अनुष्ठान पूरा नहीं होता है। द्वारचार, पाणिग्रहण व वैवाहिक अनुष्ठान विधिविधान से करवाने में करीब छह घंटे लगते हैं। 15 दिसबर तक वैवाहिक शुभ मुहूर्त है। एक दिन में तकरीबन 500 शादियां जिले में हो रही हैं। विधिविधान से संस्कार करवाने के लिए सिर्फ एक दिन में एक ही कार्यक्रम में शामिल हो पाना संभव हो सकेगा।

और पढ़े  ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध बिल पर किए हस्ताक्षर: भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…