लालकुआं : निकाय चुनाव में देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा।

 

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में अपनी हार को लेकर घबराई सरकार बार बार चुनाव कराने के बहाने बना रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से निकाय चुनाव को लेकर सरकार लगातार बहाने बना रही है और चुनाव को लेकर केवल मीडिया में बयानबाजी कर रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार निकाय चुनाव ना कराकर जनता को नगर निगम, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत में अपने प्रतिनिधियों को चुनने के अधिकार से वंचित कर रही है। स्थानीय निकायों में चुने हुए प्रतिनिधि ना होने से विकास भी प्रभावित हो रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: गो पालन योजना में सामान्य वर्ग को अनुदान का इंतजार, शासनादेश हुआ पर SOP जारी नहीं हो पाई
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

    चारधाम यात्रा ने पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। धामों में अवस्थापना विकास व सुविधाएं बढ़ने से हर साल दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा…

    जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ इंद्रा देवाड़ी उर्फ जेनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए…