यमुनोत्री धाम- यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, खरसाली रवाना हुई मां यमुना की डोली

Spread the love

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा अर्चना के बाद पूर्व निर्धारित समयानुसार 12 बजकर पांच मिनट पर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब छह महीने शीतकाल में मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में किए जाएंगे।

इससे पहले सुबह 8 बजे मां यमुना के भाई शनिदेव समेश्वर महाराज अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। उसके बाद यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय देव डोलियों की मौजूदगी में मां यमुना के मंदिर कपाट बंद हुए। ग्रामीणों ने मां यमुना की डोली का फूल मालाओं, धूप, दीप नैवेद्य के साथ भव्य स्वागत किया।

 

इस मौके पर पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुरोहित समाज के सुरेश उनियाल, मनमोहन उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, भागेश्वर उनियाल,सुभाष उनियाल,गौरव उनियाल,आशिष उनियाल,कमल सिंह बिष्ट,महावीर पंवार, आनंद सिंह राणा, जसपाल परमार,सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी,एस ओ दीपक कठैत, विक्रम सिंह, एसडीएम बृजेश तिवारी के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

यमुनोत्री धाम में गत वर्ष से कम है संख्या

यमुनोत्री धाम में शनिवार शाम तक 711754 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जबकि पिछले साल यह संख्या 735245 रही थी। अब रविवार दोपहर करीब 12:05 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने हैं, ऐसे में देखना होगा कि आज कपाटबंदी के दिन वहां कितने श्रद्धालु पहुंच सकेंगे।

Spread the love
और पढ़े  केदारनाथ यात्रा- पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन, चपेट में आए 5 लोग, खाई में गिरने से दो की मौत, 3 घायल
  • Related Posts

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव: राज्य में बढ़ी मतदाताओं की संख्या..इस बार 4.56 लाख नए मतदाता देंगे वोट

    Spread the love

    Spread the love   इस बार उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में 4.56 लाख नए मतदाता शामिल होंगे। वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 10.57 प्रतिशत का…


    Spread the love

    हरिद्वार: भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, कांवड़ यात्रा को लेकर भी बोले

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित “स्वर्णिम 70 वर्ष” के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों…


    Spread the love

    error: Content is protected !!