हल्द्वानी- दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने किया केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा।

Spread the love

ल्द्वानी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव उत्तराखण्ड पेयजल अनुश्रवण उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव एक बार फिर जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा हरियाणा विधानसभा की तरह प्रचण्ड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ के पुननिर्माण में लगातार तेजी आई है पूरे देश में केदारनाथ धार्मिक पर्यटन के रूप में एक अलग पहचान बन चुका है। केदारनाथ की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोककल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यों और जनता के विश्वास पर मुहर लगेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव चुनाव में पूरी तैयारियों के साथ जुटी हुई है हर कार्यकर्ता केदारनाथ चुनाव में लगा हुआ है उन्होंने कहा कि जल्द ही वह भी केदारनाथ का दौरा कर चुनाव का प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए भाजपा की पूर्व विधायक एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाया है जो प्रदेश की हर महिला के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि आशा नौटियाल केदारनाथ की हर परिस्थितियों से वाकिफ है जिसका फायदा उन्हें चुनाव में मिलेगा उन्होंने दावा किया कि इस उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।

बाईट, दिनेश आर्य दर्जा राज्य मंत्री।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार: कलियर-धनौरी मार्ग पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़ का टहना, दोनों गंभीर घायल
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love