हल्द्वानी / बरेली रोड: 20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म,छात्रा 2 महीने की है गर्भवती, आरोपी युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा को अपने प्यार में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक दिल्ली चले गया। मां को जब छात्रा के गर्भवती का पता चला तो वह छात्रा को गर्भपात का दबाव बनाने लगी। छात्रा भागकर दिल्ली चले गई। मां ने कोतवाली में तहरीर दी। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक और छात्रा को हल्द्वानी बुलाया। युवक को टीपी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल कराने में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। उधर छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार हरिपुर शिवदत्त बरेली रोड निवासी संजय पाल (20) पुत्र रामस्वरूप टीपी नगर चौकी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की चिकन शॉप में काम करता था और यहीं रहता था। वहीं उसके पड़ोस में एक 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। यहीं दोनों में दोस्ती हो गई। इसी दौरान युवक ने आठवीं की छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उधर छात्रा की मां को दोस्ती की बात पता चल गई। इसलिए मां ने छात्रा का सिम तोड़ दिया और मोबाइल छीन लिया। साथ ही ये बात युवक के रिश्तेदार को भी बताई।

युवक के रिश्तेदार ने दो महीने पूर्व युवक को दिल्ली काम के लिए भेज दिया। इस दौरान भी छात्रा अपने पिता के नंबर से चोरी छिपे युवक से बात करने लगी। उधर मां को शक होने पर मां ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई तो जांच में वह दो महीने की गर्भवती निकली। मां ने बेटी से गर्भ गिराने के लिए कहा। इस पर छात्रा भागकर दिल्ली संजय पाल के पास चले गई। उधर मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और युवक को फोन कर दिल्ली से बुलाया। युवक जैसे ही छात्रा के साथ पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच में गर्भवती की बात सामने आई है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…