लालकुआँ- भाजपा के पूर्व विधायक ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता।

Spread the love

लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाऐ है।
यहाँ अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बीते दो बर्षो में अपराध का ग्राफ क्षेत्र में बड़ा है।
उन्होंने कहा कि बीते दो दिन पूर्व हल्दूचौड़ निवासी पूर्व सैनिक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर जानलेवा हमला होना कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि लालकुआँ क्षेत्र में हत्या, चोरी, मारपीट, फायरिंग जैसी घटनाओं में बढोत्तरी हुई है जिसके चलते आम आदमी में डर का भय बना हुआ है उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही का खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को अपराधियों, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाना चाहिए। जिसे ऐसी अपराधियक घटनाएं ना हो चुके। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को हर मामले में गम्भीरता से काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों का भी जनता को बहिष्कार करना चाहिए। तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वो किसी दल का क्यों ना हो। कानून के लिए नेता और अपराधी दोनों एक है।
उन्होंने कहा कि लॉ आर्डर कायम करना पुलिस का काम है अगर लॉ आर्डर बिगड़ता है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में बूंदाबांदी से मैदान में गिरा पारा, आज भी ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

 

बाईट, नवीन चन्द्र दुम्का पूर्व विधायक।


Spread the love
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love