अयोध्या- सक्रिय सदस्य बनने के लिए पचास प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक – कमलेश श्रीवास्तव

 

 

 

 

 

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान के तहत महानगर में शनिवार को सक्रिय सदस्यता महाअभियान चलाया गया। सक्रिय सदस्यता अभियान के क्रियान्वयन के लिए सहादतगंज कार्यालय पर तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्ष, सदस्यता टोली के प्रमुख के साथ महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा सत्यापन अधिकारी महेश मिश्र ओम ने की बैठक की गई। बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्यता महाअभियान के तहत सक्रिय सदस्यता महाअभियान के तहत शनिवार को प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया गया। महानगर में कई स्थानों पर कैम्प लगाकर सदस्यता कराई गई। जलकल के समाने लगाए कैम्प में 126 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सक्रिय सदस्य बनने के लिए पचास प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है। जिसके लिए कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से बुकलेट प्राप्त कर लें। जिस विवरण के साथ बनाए सदस्यों की डिटेल भर कर कार्यालय में जमा करा दें। उन्होंने बताया कि सत्यापन के उपरान्त सक्रिय सदस्यों की सूची कार्यालय पर चस्पा की जाएगी।
सत्यापन अधिकारी महेश मिश्र ओम ने बताया कि सक्रिय सदस्य 25 अक्टूबर तक अपनी बुकलेट जिला कार्यालय में जमा करा दें।
बैठक में शैलेन्द्र कोरी, अनुराग त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश तिवारी, शशि प्रताप सिंह, अनीता सिंह, तिलक राम मौर्य, आसिफ अंसारी हुसैन जिया, राकेश पांडे, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…