हरियाणा विधानसभा चुनाव- हो गया हरियाणा विधानसभा चुनाव का एलान, जानें किस तारीख को होगा मतदान,4 अक्तूबर को नतीजे

Spread the love

हरियाणा विधानसभा चुनाव- हो गया हरियाणा विधानसभा चुनाव का एलान, जानें किस तारीख को होगा मतदान,4 अक्तूबर को नतीजे

हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रदेश में मतदान और परिणाम की तारीखों का एलान हो गया है। प्रदेेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्तूबर को मतदान होगा। चार अक्तूबर को रिजल्ट आएगा। वोटर सूची 27 अगस्त को जारी होगी। इस बार हरियाणा में स्लम और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अलग से पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में सोसाइटी में पोलिंग स्टेशन बनेंगे।

हरियाणा में 20,629 पोलिंग स्टेशन होंगे। सभी पोलिंग स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे और वोटर हेल्पलाइन की वेबसाइट जारी रहेगी।

ये है सीटों का समीकरण
हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद भाजपा ने दस सीटें जीतने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। एक-एक सीट इनेलो और हलोपा के खाते में आई थी। सात सीटें निर्दलीयों ने जीती थी।

2.01 करोड़ मतदाता पंजीकृत
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल की ओर से आयोग की टीम को बताया गया कि दो अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 2.01 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। राज्य में 4.52 लाख से अधिक मतदाता (18-19 वर्ष) पहली बार मतदान करेंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु के 2.55 लाख मतदाता और 1.5 लाख दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। 100 साल की आयु के 10 हजार से अधिक मतदाता हैं। अंतिम मतदाता सूची 27 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

और पढ़े  जेलेंस्की का बड़ा फैसला- सिरस्की की छुट्टी, द्रपाती बने नए सेना प्रमुख, क्या अब यूक्रेन में थमेगा प्रदर्शन?

अंतरराज्यीय सीमाओं पर 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की जाए
आयोग ने डीआरआई, एनसीबी, राज्य और केंद्रीय जीएसटी, आरपीएफ, आरबीआई, राज्य पुलिस, आयकर, प्रवर्तन निदेशालय के साथ बैठक की। इस दौरान आयोग ने निर्देश दिया किया अंतरराज्यीय सीमाओं पर महत्वपूर्ण चेक पोस्टों पर 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की जाए। किसी भी तरह के प्रलोभन की आवाजाही, भंडारण और वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के लिए रूट मैप की पहचान की जाए। चार्टर्ड उड़ानों, हैलिपेड और वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन नगदी हस्तांतरण पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए।


Spread the love
  • Related Posts

    शराबी ने थाने से उड़ाई पुलिस की बोलेरो, 8 लोगों को रौंदा; अब टीआई ने मामले में तोड़ी चुप्पी

    Spread the love

    Spread the loveपन्ना जिले के रैपुरा थाने में बुधवार 22 जुलाई को हुई घटना को लेकर आखिरकार थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरा घटनाक्रम स्पष्ट किया।…


    Spread the love

    West Asia- ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, सऊदी ने यमन में बरसाए बम

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिकी सेना के हमलों का दायरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल युद्ध रोकने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *