विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य यार्लगड्डा ने की यूएन राजदूत रवींद्रन से भेंट

Spread the love

विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य यार्लगड्डा ने की यूएन राजदूत रवींद्रन से भेंट

पूर्व राज्यसभा सांसद और विश्वहिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य यार्लगड्डा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में भारत के स्थायी दूतावास में राजदूत रवींद्रन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक भाषा के रूप में हिन्दी को बढ़ावा देने के प्रयासों पर गहरी चर्चा की।

गौरतलब है कि वर्तमान समय में संयुक्त राष्ट्र में केवल छह आधिकारिक भाषाएँ फ्रेंच, अंग्रेजी, चीनी, रूसी, अरबी और स्पेनिश हैं और वर्ष 2022 में यह घोषणा की गई कि यूएन की सूचनाएं हिन्दी में भी प्रकाशित होगी। वहीं, 2018 में हिंदी @ यूएन’ परियोजना शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा में संयुक्त राष्ट्र की सार्वजनिक पहुंच को बढ़ाना और दुनिया भर में हिंदी बोलने वाले लोगों को अधिकतम कंटेट प्रदान करना था।

इस अवसर पर आचार्य यार्लगड्डा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बिहारी वाजपेयी, पीवी नरसिम्हा राव और नरेंद्र मोदी के अभिभाषणों का भी विशेष उल्लेख किया। वहीं, राजदूत रवींद्रन ने कहा कि हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिलाने के लिए 166 देश में से एक तिहाई देशों के समर्थन की आवश्यकता है और इसके लिए दुनिया के कोने-कोने में काम कर रहे प्रवासी भारतीयों को हिन्दी के प्रति समर्पित रहना होगा।

साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिलाने के लिए भारत आवश्यक धनराशि देने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस कड़ी में पूर्व में लाखों डॉलर दिये जा चुके हैं। इस यात्रा के दौरान आचार्य यार्लगड्डा ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भाषा विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की और हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देने पर बल दिया।

और पढ़े  आंध्रप्रदेश के दो विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी मुर्मू, जानें नाम और समय

इस भेंट वार्ता को लेकर विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिंदी का महत्व सर्व साधारण के समक्ष दिखाई देता है। हम हिंदी भाषा की वैश्विकता को निरंतर एक नयी ऊँचाई देने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। कहने की आवश्यकता नहीं है कि हिन्दी एक अत्यंत सरल भाषा है और किसी भी देश के लोग इसे आसानी से सीख जाते हैं। वैश्विक स्तर पर हिंदी को और अधिक सम्मानित करने के लिए तकनीकी ज्ञान को हिंदी भाषा में परोसा जाए तो अच्छा होगा और हम इस दिशा में सरकार के किसी भी प्रयास को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    आज राजस्थान दौरे पर PM मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे

    Spread the love

    Spread the loveआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जोधपुर में…


    Spread the love

    अलविदा खामेनेई: अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरू, इराक जाएगा ताबूत, जहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक क्यों है खास?

    Spread the love

    Spread the loveईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की से पहले उनकी ताबूत लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। अमेरिका और इस्राइल के साथ युद्ध की शुरुआत में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *