एशिया कप टी20 2025: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान, गिल उपकप्तान, बुमराह भी खेलेंगे

 

एशिया कप टी20 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। एशिया कप का आगाज नौ सितंबर से यूएई में होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले मैच 14 सितंबर को है।

भारतीय टीम का एलान

एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टीम इस टूर्नामेंट में उतरेगी। वहीं, शुभमन गिल भी यह टूर्नामेंट खेलते दिखेंगे। उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले भारतीय टीम ने पिछली बार जब इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में टी20 खेला था तो उसमें शुभमन नहीं थे। शुभमन की इस टीम में वापसी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह पर भी सस्पेंस खत्म हो चुका है। वह भी एशिया कप में खेलते दिखेंगे। इसके अलावा टीम में वही खिलाड़ी हैं जो पहले टीम का हिस्सा रहे हैं। रिंकू सिंह जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर की एक बार फिर अनदेखी की गई है। भारतीय टीम में चार विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं, जबकि चार ऑलराउंडर्स हैं। जितेश और सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जबकि तीन विशेषज्ञ पेसर और दो विशेषज्ञ स्पिनर्स हैं।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

 बीसीसीआई का अपडेट

बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए बैठक की तस्वीर साझा की है। इस बैठक में चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर समेत सभी चयनकर्ता और भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। बैठक की अध्यक्षता बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया कर रहे हैं।

और पढ़े  टूटा 48 साल का रिकॉर्ड- भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाड में पहली बार जीता सोना, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति का कमाल

 

  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…