भीषण सड़क हादसा: बस ड्राइवर को आई नींद, छोटा हाथी को मारी जोरदार टक्कर, महिला सहित तीन की दर्दनाक मौत

 

 

जालंधर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। दिल्ली से आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस जब कपूरथला रोड स्थित सेठ हुक्म चंद कॉलोनी के पास पहुंची, तभी ड्राइवर को अचानक नींद आ गई। नींद की झपकी ने बस को बेकाबू कर दिया और वह सड़क के दूसरी ओर चली गई।

सामने से आ रहे एक टेम्पो (छोटा हाथी), जिसमें एक महिला और दो युवक सवार थे, बस से सीधी टक्कर में टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव टेम्पो में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रोड सेफ्टी को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

पीआरटीसी और टैंपो (छोटा हाथी) के बीच टक्कर में महिला समेत तीन लोगों की मौत की घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने हाईवे पर शव रख कर सड़क जाम कर दी है। लोग सरकार, परिवहन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इस वजह से वहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

और पढ़े  मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…