मनिका विश्वकर्मा: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं मनिका, विश्व मंच पर करेंगी देश का प्रतिनिधत्व

 

 सच हो गया मनिका विश्वकर्मा का सपना। वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बन चुकी हैं। इस साल के आखिर में वह थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस ब्यूटी पेजेंट ने मनिका विश्वकर्मा का जीवन बदल दिया, उन्हें अधिक आत्मविश्वासी बना दिया है।

 

जीत के बाद क्या बोलीं मनिका विश्वकर्मा 
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज सिर पर सजने के बाद मनिका विश्वकर्मा कहती हैं, ‘मेरा सफर शहर गंगानगर से शुरू हुआ। मैं दिल्ली आई और इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन की तैयारी की। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। यह ब्यूटी कॉम्पिटिशन एक खास दुनिया है, यहां हमारे अलग ही पर्सनालिटी, कैरेक्टर डेवलप होता है। यह जिम्मेदारी एक साल भर की नहीं, जिंदगी भर के लिए मेरे साथ रहेगी।’

 

ज्यूरी मेंबर उर्वशी रौतेला ने जाहिर की खुशी 
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की ज्यूरी मेंबर के तौर पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी इवेंट में मौजूद थीं। वह मनिका विश्वकर्मा की जीत पर खुश हैं। उर्वशी कहती हैं, ‘कॉम्पिटिशन बहुत मुश्किल था, लेकिन विनर हमारे साथ है। हमें बहुत खुशी है कि मनिका विनर बनीं। अब वह मिस यूनिवर्स में हमें जरूर गर्व करने का मौका देंगी।’

 

 

और पढ़े  लालबाग में गणपति पंडाल के पास हादसा: करंट लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत, कई लोग घायल
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…