लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान शुरू, पीएम मोदी थोड़ी देर में वोट डालने पहुंचेंगे।।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान शुरू, पीएम मोदी थोड़ी देर में वोट डालने पहुंचेंगे।।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है।

पीएम मोदी थोड़ी देर में वोट डालने पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मतदान के लिए अपने गृह राज्य पहुंच चुके हैं। दोनों सोमवार रात गुजरात पहुंचे। मोदी अहमदाबाद के रानीप इलाके में ‘निशान हायर सेकेंडरी स्कूल’ के परिसर में स्थित एक मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शाह नारानपुरा इलाके में एक पोलिंग बूथ पर वोट डालेंगे।

और पढ़े  तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें
  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…