अमृतसर कोर्ट का फैसला: चाचा की हत्या के दोषी को उम्र कैद, नशे का आदी था गुरपिंदर, संपत्ति के लिए ली थी जान

मृतसर जिला सेशन जज जतिंदर सिंह की अदालत ने चाचा नरेंद्र सिंह की हत्या के दोषी गुरपिंदर सिंह उर्फ गोपी को उम्र कैद सुनाई। 

गुरपिंदर सिंह गांव गागरभाणा का निवासी है। यह मामला 4 दिसंबर 2022 को थाना ब्यास में दर्ज हुआ। उसी दिन सुबह करीब 7:30 बजे दोषी नरेंद्र सिंह के घर आया और दरवाजा खोलते ही उन पर दातर-चाकू से हमला कर दिया।
उसने नरेंद्र सिंह के पेट और सिर पर गंभीर वार किए। चीखें सुनकर नरेंद्र सिंह की पत्नी जसवीर कौर और पड़ोसी गुरमेज सिंह चीमा ने उन्हें बचाया। घायल नरेंद्र सिंह को क्लेर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जांच में सामने आया कि दोषी नशे का आदी था और चाचा की संपत्ति हड़पना चाहता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया।
और पढ़े  BJP की नशा विरोधी यात्रा: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले-मुझे कुछ हुआ तो सीएम-डीजीपी जिम्मेदार
  • Related Posts

    पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा…

    अमृतसर में पकड़ी गई 10 किलो हेरोइन: सीमा पार से आई थी खेप, आरोपी गिरफ्तार

    काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के…