पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा में दर्ज एफआईआर नंबर 281, दिनांक 18 सितंबर 2026 की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट, टावर डंप विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी दीपक सिंह निवासी मुलेचक, अमृतसर की पहचान की गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान उसने नाकाबंदी पर तैनात पुलिस टीमों पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दीपक सिंह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान एक अन्य संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .30 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, एक्टिवा का इस्तेमाल वारदात में किया गया था।
कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और फरार संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
और पढ़े  आज अमित शाह का पंजाब दाैरा: बटाला, संगरूर के बाद जाएंगे मानसा, शाम को लुधियाना में दशहरा समारोह में लेंगे हिस्सा
  • Related Posts

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची CBI,पुलिस ने टीम को सौंपी मामले से संबंधित फाइल

    पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए  सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह…

    हमने पकड़ी 20 हजार करोड़ की ड्रग: अमित शाह का CM मान से सवाल, पंजाब में ड्रग पुड़िया बनकर कैसे आई?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। गृह मंत्री ने…