केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर हैं। शाह पंजाब में नशा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।
पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने खूंखार गैंगस्टरों के लिए गुजरात की जेलों को ‘सेफ हेवन’ बना रखा है, जिसका नुकसान पूरे देश को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान से आने वाले नशे के लिए भी गुजरात के बंदरगाहों को ‘सेफ हेवन’ बना रखा है। इसका खामियाजा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है।
आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर कहा कि अगर विपक्ष का कोई नेता भाजपा के खिलाफ बोलता है, तो उसके यहां ईडी और सीबीआई पहुंच जाती हैं।
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात में सुरक्षित रखा हुआ है। उन्होंने इसे बड़ी विडंबना और चिंताजनक स्थिति बताया।
उधर, शिरोमणि अकाली दल की नेत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शाह को पत्र लिखकर मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। कांग्रेस ने भी नशे के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा है।







