अमृतसर में पकड़ी गई 10 किलो हेरोइन: सीमा पार से आई थी खेप, आरोपी गिरफ्तार

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी तस्कर के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है।

जांच के मुताबिक, आरोपी विदेशी तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और नशे की खेप की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के साथ अन्य आरोपियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि 10 किलो हेरोइन की खेप कहां से हासिल की गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
और पढ़े  एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी: 27 अक्तूबर को जालंधर से आगाज, 1 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
  • Related Posts

    एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी: 27 अक्तूबर को जालंधर से आगाज, 1 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

    हॉकी के मैदान पर पंजाब एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक पहचान दर्ज कराने जा रहा है। पहली बार पंजाब में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है।…

    जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृत डालम गिरफ्तार: ऑपरेशन ईस्टर्न रीच में मोल्दोवा से काबू, पंजाब लाई पुलिस

    पंजाब सरकार की गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े कुख्यात आरोपी अमृत दालम उर्फ अमृतपाल सिंह…