एशियन गेम्स 2026- भारतीय स्कीट महिला टीम को कांस्य, एशियाड में सॉफ्ट टेनिस में पहली बार पदक पक्का

शियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत की नजर कई अहम मुकाबलों पर है। मनु भाकर निशानेबाजी में उतरेंगी, जबकि मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में चुनौती पेश करेंगी। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। रोइंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का एक्शन जारी है।

 

सॉफ्ट टेनिस में ऐतिहासिक पदक पक्का, जय मीणा ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026- भारतीय स्कीट महिला टीम को कांस्य, एशियाड में सॉफ्ट टेनिस में पहली बार पदक पक्का

एक और पदक पक्का! 26 साल के जय मीणा ने फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को रोमांचक क्वार्टर फाइनल में 4-3 से हराकर एशियाई खेलों के इतिहास में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक पक्का कर दिया। सात गेम तक चले इस कड़े मुकाबले में जय ने 0-4, 4-2, 2-4, 4-2, 5-3, 2-4, 7-5 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब जय मीणा आज बाद में जापान के ताकुया कुरोसाका के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेंगे। यह मुकाबला उन्हें स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह दिला सकता है। इसके साथ ही जय ने एशियाई खेलों के इतिहास में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक पक्का कर दिया है। जय मीणा 2025 में एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बने थे। अब उन्होंने एशियाई खेलों में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।

एशियन गेम्स 2026- भारतीय स्कीट महिला टीम को कांस्य, एशियाड में सॉफ्ट टेनिस में पहली बार पदक पक्का

शूटिंग में स्कीट में भारत ने जीता कांस्य पदक

भारत ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। राइजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और महेश्वरी चौहान की भारतीय टीम ने यह पदक अपने नाम किया।

और पढ़े  साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

कैनो स्प्रिंट में भारत सेमीफाइनल में

कैनो स्प्रिंट में पार्वती गीता और फाइरेम्बम सोनिया देवी की भारतीय जोड़ी ने महिलाओं की K2 500 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी हीट ए में आखिरी स्थान पर रही। उन्होंने 2:02.538 का समय निकाला और विजेता जोड़ी से 14.820 सेकंड पीछे रहीं। शीर्ष तीन में जगह नहीं बना पाने के कारण वे सीधे फाइनल ए के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं और अब सेमीफाइनल के जरिए फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी।

टेबल टेनिस में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल राउंड-2 मुकाबले में मनुष शाह और दिया चितले की भारतीय जोड़ी ने श्रीलंका के चानुल कुलप्पुवावाडु और बिमांडी स्वर्णा को 3-0 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने अगले दौर में जगह बना ली।

f811m5fg

 स्विमिंग में पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई में साजन प्रकाश ने नहीं लिया स्टार्ट

रोहित बेनेडिक्टन ने 53.08 सेकंड का समय निकालकर पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई हीट में कुल 13वां स्थान हासिल किया। वहीं, साजन प्रकाश ने इस स्पर्धा की हीट में स्टार्ट नहीं लिया। फाइनल में केवल शीर्ष 10 तैराकों को जगह मिलनी थी, इसलिए रोहित क्वालिफाई नहीं कर सके। अनुभवी तैराक साजन ने स्टार्ट क्यों नहीं लिया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

एशियन गेम्स 2026- भारतीय स्कीट महिला टीम को कांस्य, एशियाड में सॉफ्ट टेनिस में पहली बार पदक पक्का

 सेपकटकरॉ में फिलीपींस के खिलाफ भारत 2-0 से आगे

भारत ने शानदार जुझारू प्रदर्शन करते हुए दूसरा मैच भी अपने नाम कर लिया। चोट के कारण टाइमआउट से प्रभावित रोमांचक निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने धैर्य बनाए रखा और जीत हासिल की। अब सभी की नजरें तीसरे मैच पर हैं। क्वालिफिकेशन की उम्मीदें बनाए रखने के लिए भारत के लिए 3-0 से क्लीन स्वीप बेहद अहम होगा।

और पढ़े  आईआईटी बॉम्बे में क्यों मचा बवाल, नकल, आत्महत्या से एफआईआर तक पहुंची बात, अब क्या चाहते हैं छात्र?
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…