विश्व हिंदी परिषद ने भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का लिया निर्णय

विश्व हिंदी परिषद ने भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का लिया निर्णय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के उत्थान की दिशा में समर्पित प्रयास के लिए विश्व हिन्दी परिषद और उससे जुड़े लाखों भाषा प्रेमी बेहद प्रभावित और गौरवान्वित हैं। विश्व हिंदी परिषद हमेशा उनके इन महती कार्यों में पूर्ण ताक़त के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इसी हिन्दी एवं भारतीय भाषाओं को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया है, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद पद्म भूषण आचार्य श्री वाई लक्ष्मी प्रसाद जी से अनुरोध किया है कि वे आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मज़बूत किया जाये। परिषद और परिषद के सदस्य उनके साथ हमेशा खड़े हैं। विदित हो की विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वाई लक्ष्मी प्रसाद जी भारत में चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री जी को ताक़त देने के लिए अमेरिका में हिन्दी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा बनाने हेतु प्रयासरत है, लेकिन भारत में चुनाव को देखते हुए परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं महासचिव डॉ. बिपिन कुमार ने आन्ध्रप्रदेश में भाजपा के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का प्रस्ताव दिया हैं। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्म भूषण आचार्य श्री वाई लक्ष्मी प्रसाद जी आन्ध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार करने पर अपनी सहमति प्रदान की है। विदित हो की हाल ही में श्री वाई लक्ष्मी प्रसाद जी कजाकिस्तान में भी हिन्दी भाषा का मान बढ़ा चूकें हैं।

वहीं, बीते दिनों दक्षिण भारत के प्रमुख शहर विशाखापत्तनम में भी इस कड़ी में एक भव्य सम्मेलन और बैठक का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में हिंदी भाषा के प्रति दक्षिण भारत-विशाखापत्तनम के लोगों ने आदर और सम्मान प्रदर्शित किया।
विदित हो की विश्व हिंदी परिषद वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए प्रयासरत रहती है। माननीय प्रधानमंत्री चूंकि हिंदी एवं भारतीय भाषाओ के प्रति समर्पित है, इसलिए विश्व हिन्दी परिषद ने उनके समर्थन में प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया है

और पढ़े  त्रिपुरा में तस्करों का बीएसएफ जवानों पर हमला: तीन गंभीर रूप से घायल, हथियार छीनने की भी कोशिश, इलाके में तनाव
  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…