Terrorist Attack: पुंछ में वायुसेना के सैन्य वाहनों पर फिर घात लगाकर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल,जवानों को सीने, सिर और गर्दन पर लगीं गोलियां

Terrorist Attack: पुंछ में वायुसेना के सैन्य वाहनों पर फिर घात लगाकर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल,जवानों को सीने, सिर और गर्दन पर लगीं गोलियां

पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दहशतगर्दों ने सैन्य वाहनों पर हमला किया। आंतकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और भाग गए। इस हमले में एक जवान बलिदान हो गया। चार अन्य घायल हुए हैं। वाहन पर 14-15 गोलियां के निशान मिले हैं।

जम्मू संभाग के जिले पुंछ की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में शनिवार शाम को वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमले के बाद दहशतगर्दों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है। रविवार को दूसरे दिन तलाशी अभियान जारी है। आतंकियों की खोज के लिए ड्रोन व अन्य उपकरणों की भी मदद ली जा रही है।

सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया है। आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बल आधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं।

इसके साथ जिले के प्रवेशद्वार भींबर गली से लेकर पुंछ तक और जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। वाहनों में सवार लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जा रहा है।

घायल जवानों को सीने, सिर और गर्दन पर लगीं गोलियां

और पढ़े  बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

हमले में घायल जवानों को सीने, सिर व गर्दन पर गोलियां लगी हैं। इससे यह लगता है कि आतंकियों ने बिल्कुल सामने से वाहन को घेरकर गोलियां बरसाईं हैं। बलिदानी जवान विक्की पहाड़े को सीने व सिर पर गोलियां लगी थीं।
इसके साथ ही बासु को गर्दन व सीने पर दो गोलियां लगी हैं। बीके सिंह को भी सीने पर गोली के घाव हैं। ढाबी के दाहिने बाजू पर गोली लगी है। दो अन्य स्पिलिंटर लगने से घायल हुए हैं।

  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…