दिल्ली शराब कांड: आप सांसद संजय सिंह नहीं जा सकेगे दिल्ली-NCR छोड़कर, कोर्ट ने तय कीं जमानत की शर्तें ।

Spread the love

दिल्ली शराब कांड: आप सांसद संजय सिंह नहीं जा सकेगे दिल्ली-NCR छोड़कर, कोर्ट ने तय कीं जमानत की शर्तें ।

सुप्रीमकोर्ट से बेल ऑर्डर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत की शर्तें तय कीं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। वे दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे और शराब घाटाला मामले में कोई बयान या टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

आप सांसद संजय सिंह के वकील ने अदालत से दिल्ली-एनसीआर छोड़ने से पहले पूर्व अनुमति की शर्तें नहीं लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक नेता हैं और यह चुनाव का समय है। अदालत ने कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर छोड़ने से पहले अपना यात्रा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया, “ट्रायल कोर्ट ने बेल की शर्तों में 2 लाख रुपए की प्रतिभू राशि निर्धारित की। कोर्ट ने उनसे पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा है और उन्हें देश छोड़कर जाने की अनुमति है। कोर्ट ने कहा है कि वे इस केस में अपनी भूमिका के बारे में किसी से बात नहीं करेंगे। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर वे दिल्ली से कहीं से बाहर जाते हैं तो IO(जांच अधिकारी) को इसकी पूरी जानकारी देकर जाएंगे। यहां से अभी रिलीज ऑर्डर बनकर तिहाड़ जेल में जाएगा और संभवतः आज दोपहर बाद वे छूट जाएंगे।”

आप सांसद संजय सिंह से मिलने के लिए उनके मां और बेटे आईएलबीएस अस्पताल पहुंचे। संजय सिंह लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में लिवर की बायोप्सी की गई है। इस जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में संजय सिंह को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था।

और पढ़े  लक्ष्मी योजना का फॉर्म भरना आसान, उसके बाद परेशानी लगो लाइन में

Spread the love
  • Related Posts

    संसद में सरकार को फिर घेरेगा विपक्ष,राज्यसभा 46 और लोकसभा 42 बार स्थगित, कामकाज पर क्या असर पड़ा?

    Spread the love

    Spread the loveसरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव का असर संसद के मानसून सत्र के कामकाज पर साफ दिखाई दे रहा है। सत्र की अब तक हुई 15 बैठकों…


    Spread the love

    लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा तैनाती की योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *