भाजपा-आप: आप मंत्री आतिशी को भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस, BJP में शामिल होने के ऑफर का सबूत दें आतिशी

भाजपा-आप: आप मंत्री आतिशी को भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस, BJP में शामिल होने के ऑफर का सबूत दें आतिशी

आप मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। करीबी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें कहा गया है कि भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक करिअर बचा लो, अन्यथा महीने भर में ईडी गिरफ्तार कर लेगी। कुछ दिनों में उनके आवास, रिश्तेदारों व परिवार वालों के घर रेड होगी और समन भेजे जाएंगे। वहीं, अब भाजपा ने आतिशी के आरोपों के बाद उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है।

दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘हमने (दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी) को सबूत देने के लिए कानूनी नोटिस दिया है, हम उन्हें भागने नहीं देंगे। इस बार उन्हें जवाब देना होगा। आतिशी के कल बयान पर हमने कहा था कि आप झूठ बोल रही हैं। आपके आरोप बेबुनियाद हैं। हमने कल शाम तक उन्हें माफी मांगने का समय दिया था, अब वह समय खत्म हो चुका है और उन्हें मानहानि का नोटिस दिया गया है। उन्हें इसका जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है अगर उनका जवाब नहीं आया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “वह (दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी) झूठ बोल रही हैं और उनके आरोप निराधार हैं और झूठ बोलना आप की प्रकृति में है। हमने उन्हें माफी मांगने के लिए समय दिया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। इसलिए हम मानहानि का नोटिस भेजा है।’

और पढ़े  डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका', गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

आतिश ने मंगलवार को कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले आप के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। इनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा। भाजपा को उम्मीद थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप टूट जाएगी, लेकिन रामलीला मैदान की रैली और 10 दिन से सड़क पर आप के संघर्ष के बाद भाजपा को लगता है कि शीर्ष चार नेताओं को गिरफ्तार करना काफी नहीं था, इसलिए चार अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई है। हम धमकियों से डरने वाले नहीं है। हम केजरीवाल के सिपाही हैं। आप के नेता-कार्यकर्ता में आखिरी सांस तक देश के संविधान की बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता आप को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा भले ही आप के एक-एक विधायक व कार्यकर्ता को जेल में डाल दे। उसका आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनकी जगह 10 और लोग केजरीवाल की लड़ाई को लड़ने के लिए सामने आएंगे।

  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…